फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath lake released

कुंजवाल और आर्य ने किया बैजनाथ झील का लोकार्पण

Fri, 15 Jan 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Baijnath lake released

 स्वास्थ्य खराब होने के कारण सीएम हरीश रावत का दौरा स्थगित हो गया। जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने बैजनाथ में बनी झील का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि बैजनाथ झील से प्रदेश पर्यटन व्यवसाय विकसित होगा।

विज्ञापन

बैजनाथ झील का लोकार्पण करने पहुंचे अतिथियों का बाजे-गाजों के साथ स्वागत हुआ।

दोनों अतिथियों ने बैजनाथ का झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बैजनाथ झील में महाशीर मछली का बीज भी डाला। पर्यटक आवास गृह में हुई सभा को संबोधित करते सिंचाई मंत्री आर्य ने कहा कि बैजनाथ झील में नौकायन, मत्स्य पालन भी होगा। जिससे सैकड़ों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


 झील को और विकसित करने के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है। उन्होंने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से झील को विकसित करने के लिए आगणन जल्द तैयार करने को कहा। विधानसभा अध्यक्ष और सीएम के प्रतिनिधि कुंजवाल ने कहा कि विकास के साथ राजनीति करना घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ में झील निर्माण क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी। जिससे सीएम हरीश रावत ने साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण सरकार करेगी। कहा कि सीएम ने जल्द बैजनाथ आने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल लोगों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपे हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई होगी। विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि बैजनाथ झील का लाभ क्षेत्र की जनता को जल्द मिलेगा। संतोष तिवारी ने संचालन किया।

वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिपं के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सीएम के ओएसडी रंजीत दास, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, राजेंद्र टंगणिया, भगत डसीला सुरेश खेतवाल, बबलू नेगी, प्रकाश कोहली, रंजीत डसीला, भुवन पाठक आदि ने विचार रखे।

सीएम रावत के बैजनाथ आने का कार्यक्रम एकाएक रद्द होने की खबर सुनकर जनता निराश हो गई। रावत को सुनने और देखने दूरदराज से के गांवों से भी भारी संख्या में जनता बैजनाथ पहुंची थी। वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी और वृक्ष मित्र दीवान सिंह मलड़ा के आग्रह पर  बैजनाथ झील के प्रवेश द्वार पर विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और सिंचाई मंत्री ने यशपाल आर्य ने चाय, रुद्राक्ष के पौधे रोपे।


 वहां विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, विधायक चंदन दास, कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, किशन कठायत, दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगणिया, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बबलू नेगी, शेखर पांडे, रंजीत डसीला, रंजीत दास आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed