{"_id":"5707ff264f1c1b7870c812b2","slug":"bagnath-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ में पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागनाथ में पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कौसानी। जिले में भारतीय नवसंवत्सर धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में देश की सुख शांति, खुशहाली की कामना की। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर, शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर कौसानी के बच्चों ने घोष बैंड के साथ जोरदार रैली निकाली। रैली में बच्चे लोगों को विक्रमी संवत्सर 2073 और सौम्य नाम संवत्सर की बधाइयां दी। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में हुई गोष्ठी विद्यालय के आचार्य पं. प्रकाश चंद्र जोशी ने नवसंवत्सर के बारे में बताया।
विज्ञापन
संवत्सर के वार्षिक गुण, दोष के बारे में बताया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने कहा कि सौम्य नवसंवत्सर नई ऊर्जा का द्योतक है। वहां विद्यालय के प्रबंधक विजय वर्मा, संघ के जिला प्रचारक भगवान सिंह कार्की, नैनपाल, खीम सिंह, गोपाल कोठारी, महेश कोठारी, धीरेंद्र पाठक, शंकर पंत, गिरीश जोशी, सतीश जोशी, किशन जोशी, रघुनाथ सिंह, रघुवर, नंदी रावत, देवेेंद्र बिष्ट, पंकज कनवाल, बसंत तिवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन