{"_id":"e56a756db09c0ff7c78c1ac9c2555d84","slug":"bageshwar-uttarayani-fair-preparations-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बागनाथ की पौराणिक नगरी में अगले महीने लगने वाले कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से यहां बह रही सरयू के ऊपर लकड़ी के अस्थायी पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। पालिका ने मेले के प्रस्तावित कार्यक्रमों को तेजी से पूरा करने के लिए अपनी कमर कस ली है।
विज्ञापन
नगर में 13 जनवरी से उत्तरायणी मेला शुरू होगा। इसके लिए पालिका प्रशासन को हर साल बागनाथ मंदिर से ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान तक आने-जाने के लिए बागनाथ मंदिर, ताकुला सड़क की तरफ से आने-जाने के लिए गोमती के ऊपर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाना होता है।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि पुलों का निर्माण समय रहते पूरा हो जाएगा। पिछले दिनों हुई मेला समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को साफ बनाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों से नगर को साफ रखने में पालिका को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन