{"_id":"68dc1f7c0cf62c1aba0dd47b","slug":"bageshwar-topped-in-taekwondo-by-winning-18-gold-medals-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118942-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 18 स्वर्ण जीत ताइक्वांडो में अव्वल रहा बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 18 स्वर्ण जीत ताइक्वांडो में अव्वल रहा बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने हर आयु वर्ग में अपना दबदबा बनाकर रखा और 18 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
14 स्वर्ण पदक के साथ अल्मोड़ा की टीम दूसरे और पांच स्वर्ण जीतकर नैनीताल तीसरे नंबर पर रहा। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 जिलों के 285 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक जीएस सौन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास से अपने खेल को निखारने को कहा। प्रतियोगिता का संचालन राजीव जोशी ने किया।
इस मौके पर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कोच कमलेश तिवारी, कुंदन कालाकोटी, महिपाल गढि़या, किरन नेगी, ललित नेगी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।