फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bageshwar population to increase upto 40k

विस्तार के बाद 40 हजार हो जाएगी बागेश्वर नगर पालिका की आबादी

Thu, 07 Sep 2017 11:23 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में गांवों को शामिल करने के बाद बागेश्वर नगर की आबादी करीब 40 हजार हो जाएगी। पालिका में शामिल होने से इन गांवों को भी सफाई, स्ट्रीट लाइट, सभी मोहल्लों तक पैदल मार्ग सहित तमाम नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन

बागेश्वर नगर पालिका का आकार अभी बेहद छोटा है। पालिका होने के बावजूद यहां की आबादी मात्र 15 हजार के आसपास है।

नगर से सटे मजियाखेत, कठायतबाड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला मंडलसेरा भी गांव क्षेत्र में ही आता है। नए प्रस्ताव के तहत मजियाखेत, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, सैंज, विनायक तिवारी, भागीरथी, गाड़गांव, ठाकुरद्वारा सहित नगर से लगे 21 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की योजना है। इसके तहत तीन किमी दूरी पर स्थित बिलौना गांव को भी पालिका में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जहां नगर की आबादी बढ़कर 40 हजार हो जाएगी, वहीं नगर पालिका का दायरा बढ़कर सात किलोमीटर का हो जाएगा। नगर पालिका बनने से इन गांवों में सुविधाएं भी बढ़ेंगी। रात्रि पथ प्रकाश, पैदल मार्ग और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं से लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता हेम कांडपाल का कहना है कि जिस तेजी से शहर का विस्तारीकरण हो रहा है, उस हिसाब से गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जाना जरूरी है। इससे गांवों में भी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में पंचायत प्रतिनिधि 
ग्राम प्रधान नवीन ममगई और गिरीश टंगड़िया का कहना है कि नगरपालिका में शामिल होने से गांवों को सुविधा के बजाय नुकसान अधिक उठाना पड़ेगा। सभी लोगों को कर देने पड़ेंगे। जो क्षेत्र अभी तक शहर में शामिल हैं उन्हीं में विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में नए गांवों में विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है। अन्य ग्राम प्रधानों ने भी नगरपालिका में गांवों को शामिल करने का विरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed