फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar pier construction

पालिका ने सरयू में शुरू किया घाट निर्माण का काम

Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar pier construction
बागेश्वर में घाट निर्माण - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सरयू में घाटों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 20 लाख रुपये की लागत से बन रहे इन घाटों के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए सरयू-गोमती संगम पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। सरयू में इस समय बागनाथ मंदिर की ओर ही घाट बने हैं, जबकि नुमाइशखेत मैदान की ओर घाटों का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में नदी की ओर के खाली स्थान में लोग कूड़ा डाल देते थे।
विज्ञापन


पालिका की ओर से पूर्व में इस स्थल पर घाट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए शासन स्तर से 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिलते ही नगरपालिका ने घाटों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। घाटों के निर्माण के लिए सरयू के पानी का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


नगरपालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि घाटों का निर्माण बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। सभासद नवीन साह ने बताया कि इन घाटों के निर्माण से स्थानीय जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। घाटों के निर्माण से नदी के दोनों तटों पर लोगों के बैठने, नहाने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed