फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bageshwar mai pala Gira

मौसम साफ रहने से रात को गिरने लगा पाला, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
bageshwar mai pala Gira
बागेश्वर। पिछले दो दिन से धूप खिलने से रात में पाला गिरने लगा है। पाला गिरने से सड़कों में वाहन फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। संबंधित विभाग पाले से बचाव के उपाय करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के कपकोट, कांडा, कौसानी क्षेत्र में सड़कों में पाला प्रभावित स्थल हैं। मौसम साफ रहने पर शाम होते ही पाला गिरने लगता है। सुबह तक पाला गिरता रहता है। पाला गिरने से बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ जाती है। पाले में वाहनों के रपटने का खतरा रहता है। हालांकि अभी कम पाला गिर रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहा तो और अधिक पाला गिरेगा। कपकोट के गोगिना, शामा, लीती क्षेत्र की कई सड़कों पर पाला गिरता है। कांडा के कमेड़ीदेवी रोड में कई स्थानों पर पाला जम जाता है। पाला संभावित क्षेत्र में पाला गिरने की स्थिति में वाहन संचालन खतरनाक हो जाता है। लोनिवि और लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन ने पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड कपकोट के ईई अनिल कुमार का कहना है कि पाले से बचाव के लिए सड़क पर चूने का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालाग्रस्त क्षेत्रों में पहले से ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। जहां पर चेतावनी बोर्ड नहीं होंगे, उन स्थानों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। बताया कि विभाग ने बर्फबारी से बचाव के लिए भी जरूरी तैयारी की है। इसके तहत सड़कों पर गिरी बर्फ तत्काल हटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed