फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar-lady army officer

लेटीगांव की बेटी किरन बनी लेफ्टिनेंट

Mon, 20 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 20 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar-lady army officer
बागेश्वर की महिला सेना अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जिले के लेटीगांव की होनहार बेटी किरन दयाराकोटी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ाया है। गांव की बेटी के सेना में अधिकारी बनने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लेटीगांव निवासी कैप्टन दीवान सिंह दयाराकोटी का परिवार वर्तमान में जयपुर में रहता है।

विज्ञापन


कैप्टन दीवान सिंह के पिता पान सिंह ने भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा की। अपने दादा और पिता से प्रभावित उनकी बेटी किरन दयाराकोटी का सपना बचपन से ही आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करने का रहा।
विज्ञापन


किरन ने देहरादून से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद जयपुर से बीटेक किया। होनहार किरन ने इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेक्टर में नौकरी करने के बजाय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की ठानी। वर्ष 2015 में उनका चयन ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वह पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गई। किरन को चंडीगढ़ में तैनाती मिली है। पैराग्लाइडिंग सहित कई साहसिक खेलों में किरन ने गोल्ड मेडल भी जीते हैं। किरन के सेना में अफसर बनने पर उनके गांव लेटी में खुशी का माहौल है। गांव के पूर्व प्रधान धन सिंह दयाराकोटी ने बताया कि किरन के गांव आने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed