{"_id":"63c98e4750912b62e64d6030","slug":"bageshwar-haldwani-heli-service-soon-bageshwar-news-hld4891379199-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए नियमित हेली सेवा चलाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए नियमित हेली सेवा चलाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर (कालिका रावल)। यदि फाइलें तेजी से आगे बढ़ती रहीं तो वह दिन दूर नहीं जब आप कुछ ही मिनटों बागेश्वर से हल्द्वानी की उड़ान भर सकेंगे। एक दिन में ही लौटा फेरी भी संभव हो सकेगी। एयरलाइंस कंपनी हेरिटेज एविएशन बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए नियमित हेली
हवाई सेवा संचालन की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजेगा।
बृहस्पतिवार को एयरलाइंस कंपनी हेरिटेज एविएशन के मालिक रोहित माथुर और बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल के बीच बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए हवाई सेवा संचालित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत हेली संचालित कराने का प्रयास करेगा ताकि हेलिकॉप्टर का किराया आम लोगों की पहुंच में हो। कंपनी की सहमति के बाद जिला प्रशासन हेली सेवा संचालित कराने को मंजूरी दिलाने के प्रयासों में जुट गया है। संवाद
धार्मिक और साहसिक पर्यटन को लगेंगे पंख
बागेश्वर। बागेश्वर से हेली सेवा शुरू होने पर धार्मिक और साहसिक पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। बागेश्वर धार्मिक पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन लिए प्रसिद्ध है। यहां बागनाथ, बैजनाथ, सरयू के उद्गमस्थल सहस्त्रधारा जैसे धार्मिक पर्यटन हैं। पिंडारी, सुंदरढुंगा, कफनी जैसे ग्लेशियर भी हैं। ट्रेल जैसा विख्यात दर्रा भी बागेश्वर की थाती है। कौसानी जैसा विश्व विख्यात पर्यटक स्थल भी कुदरत की देन के रूप में मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
मेलाडुंगरी से चलेगी सेवा
बागेश्वर। जिला प्रशासन बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेली सेवा संचालित कराने का प्रयास करेगा। मेलाडुंगरी में सुविधायुक्त हेलीपैड बना है। चार सितंबर 2022 को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाडुंगरी के हेलीपैड का विस्तार कराने की घोषणा की थी। हेलीपैड के विस्तार के बाद हेली सेवा संचालित कराने की बात कही थी। संवाद
यह भी जानें: बागेश्वर टू हल्द्वानी
कोट
बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा संचालित करने के लिए हेरिटेज एविएशन तैयार है। इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा जाएगा। उड़ान योजना के तहत हेली सेवा को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सस्ती दरों पर हवाई सेवा मिल सके।
-अनुराधा पाल, डीएम, बागेेश्वर