{"_id":"659ed963cd34ac53bf0bc91f","slug":"bageshwar-haldwani-heli-service-soon-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3622-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मेलाडुंगरी-हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मेलाडुंगरी-हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा जल्द
Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज कंपनी के विशेषज्ञों ने बुधवार को किया हेलीपैड का निरीक्षण, उड़ान योजना के तहत हेली सेवा को मिली है मंजूरी
बागेश्वर। जिले के मेलाडुंगरी (बैजनाथ) हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए उड़ान योजना के तहत हेली सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। हेरिटेज कंपनी हेली का संचालन करेगी।
चार सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में रोडवेज डिपो के उद्घाटन के मौके पर बैजनाथ के मेलाडुंगरी हेलीपैड का विस्तार कर हेली सेवा प्रारंभ कराने की घोषणा की थी। सीएम के एलान के बाद पिछले वर्ष जिला प्रशासन ने उड़ान योजना के तहत मेलाडुंगरी से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा शुरू करने प्रस्ताव नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा था।
बुधवार को डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि आज (बुधवार) हेरिटेज कंपनी के विशेषज्ञों ने मेलाडुंगरी हेलीपैड का जायजा लिया है। कंपनी को हेलीपैड पर जो भी सुविधाएं चाहिए होंगी, उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेलाडुंगरी हेलीपैड को हेलीपोर्ट में तब्दील करने का काम बाद में किया जाएगा। उससे पहले ही हेली सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
हेली सेवा कब से शुरू होगी। किया क्या रहेगा, इसका निर्धारण शीघ्र हो जाएगा। उड़ान योजना के तहत न्यूनतम किराये में हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाती है। जिले के लोगों की नजर हेली सेवा शुरू होने पर टिक गई है। मेला डुंगरी से हेली सेवा शुरू होती है तो का न केवल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन विकास में भी हवाई सेवा मददगार रहेगी। सैलानी जिले के पर्यटक स्थलों की ओर आकर्षित होंगे।