फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar-Girnina motorway closed due to mountain crossing

पहाड़ दरकने से बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग हुआ बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar-Girnina motorway closed due to mountain crossing
बागेश्वर से सोमेश्वर जाने वाली सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। द्वारिकाछिना के पास पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार करीब सात बजे पहाड़ का एक हिस्सा टूटने से बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर काफी मलबा आने से कई घंटे यातायात ठप रहा। बाद में लोनिवि ने पोकलैंड लगाकर सड़क पर आए मलबे को हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर किमी तीन में शुक्रवार को अचानक पहाड़ टूटकर मलबा सड़क पर आ गया।
जिससे से सड़क बंद हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में लोनिवि ने पोकलैंड लगाकर सड़क पर आए मलबे को हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया। इस स्थान पर लगातार मलबा गिर रहा है। इससे मार्ग बार-बार बंद हो रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क पर द्वारिकाछिना के पास सितंबर में भूस्खलन हो गया था। विभाग ने नाचनी से पोकलैंड मशीन मंगाकर सड़क खोलने का काम किया। अक्तूबर में सड़क को वाहनों के चलने लायक बनाया। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से पहाड़ी से भूस्खलन हो जाने से इससे सड़क पर मलबा आ गया था। बाद में पोकलैंड मशीन मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराया था। लेकिन शुक्रवार को फिर से मलबा आने से सड़क बंद हो गई और यातायात ठप रहा। ग्रामीणों ने बताया कि द्वारिकाछिना के पास पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण इस स्थान पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को बागेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग पर किमी तीन में मलबा आ गया था। बाद में पोकलैंड मशीन से मलबा हटाकर सड़क खोल दी गई। इस स्थान पर लगातार मलबा गिर रहा है। इससे सड़क बार-बार बंद हो जा रही है।
- यूसी पंत, ईई, लोक निर्माण विभाग बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed