फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar depot may get ten new buses in March

Bageshwar News: मार्च में बागेश्वर डिपो को मिल सकती हैं दस नई बसें

Wed, 28 Feb 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar depot may get ten new buses in March
बागेश्वर। बागेश्वर रोडवेज डिपो की लड़खड़ाती व्यवस्था में मार्च से सुधार आने की उम्मीद है। बागेश्वर डिपो को मार्च में 10 नई बसें मिल सकती हैं। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने बताया कि डिपो को नई बस उपलब्ध कराने का मामला परिवहन निगम के जीएम के सामने उठाया गया है। मार्च में 10 नई बस डिपो को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो की 15 में से आठ बसें समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। इन्हीं बसों से सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को भी बस के लिए यात्रियों को परेशान रहना पड़ा। बसों की कमी के कारण मुनस्यारी और धरमघर के लिए बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार डिपो की तीन खराब बसों की मरम्मत काठगोदाम में चल रही है। दो खराब बस डिपो की अस्थायी कार्यशाला में ठीक की जा रही हैं। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने कहा कि डिपो की पांच बस खराब हैं इससे बस सेवाओं के संचालन में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed