फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar-Dehradun bus leaves late by seven hours

सात घंटे की देरी से रवाना हुई बागेश्वर-देहरादून बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bageshwar-Dehradun bus leaves late by seven hours
बागेश्वर के त्यूनरा गधेरे में खड़ी खराब रोडवेज की बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर से देहरादून जा रही बस तकनीकी खराबी के कारण सात घंटे की देरी से रवाना हुई। बस में बैठी सवारियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून को जाने वाली रोडवेज की बस रोजाना की तरह शनिवार को भी सुबह साढ़े चार बजे बिलौना बस अड्डे से रवाना हुई। बस में दून जाने वाली दो सवारियां बैठी थीं। करीब एक किमी दूर आने के बाद बस त्यूनरा गधेरे के पास बंद हो गई। चालक मोहन सिंह ने बस को शुरू करने की कई बार कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह का समय होने के कारण गैराज भी बंद थे। सूचना मिलने के बाद रोडवेज इंचार्ज केबी उपाध्याय मौके पर गए। करीब साढ़े नौ बजे के बाद मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक और चालक ने दो घंटे के प्रयास के बाद तकनीकी खराबी को दूर किया और 11:30 बजे बस देहरादून को रवाना हो सकी। इंचार्ज उपाध्याय ने बताया कि बस का प्रेशर सिस्टम खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed