{"_id":"5796698c4f1c1b890221e76d","slug":"bageshwar-communication-services-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की संचार सेवाएं चार घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की संचार सेवाएं चार घंटे ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सोमवार को जनपद की बीएसएनएल संचार सेवा एकाएक ठप हो गई। देर शाम तक संचार सेवाओं में सुधार नहीं हो पाया था। बीएसएनएल के साथ ही आइडिया नेटवर्क में भी गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
सोमवार को शाम चार बजे बीएसएनएल की संचार सेवाएं एकाएक ठप हो गई। मोबाइल नेटवर्क के बंद होने से लोगों का संचार संपर्क कट गया। नेटवर्क गायब होने से बीएसएनएल के साथ ही आइडिया के उपभोक्ता भी शाम आठ बजे तक खासे परेशान रहे। फोन पर बातचीत के साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
