फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar college student union elections in October will be the

बागेश्वर कालेज में अब पांच अक्तूबर को ही होंगे छात्र संघ चुनाव

Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

पीजी कालेज बागेश्वर में अब छात्र संघ चुनाव पांच अक्तूबर को ही होंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तिथि घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनावों की तिथि बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने प्राचार्य का घेराव किया।मालूम हो कि छात्र संघ चुनावों को लेकर 26 सितंबर को महाविद्यालय में एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन की बैठक हुई थी।

विज्ञापन


जिसमें पांच अक्तूबर को चुनाव करने का निर्णय लिया। बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा फोर्स की कमी का हवाला देने पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अगले 15  दिनों के लिए चुनाव टालने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को एसपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान उपलब्ध कराने की सहमति मिलने पर महाविद्यालय प्रशासन ने पांच अक्तूबर को ही चुनाव कराने का निर्णय लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. शरद भट्ट ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक और 30 को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक नामांकन, तीन से चार बजे तक नाम वापसी होगी। तीन अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे से दिन में 1.30 बजे तक छात्र सभा होगी। पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे से सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान, दोपहर दो बजे से मतगणना और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर छात्र संघ चुनावों की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने प्राचार्य का घेराव कर दिया। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में तमाम समस्याएं व्याप्त हैं। सभी छात्रों की मार्कसीट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। मार्कसीटों में त्रुटियां हैं। यदि महाविद्यालय प्रशासन चुनावों की तिथि में बदलाव नहीं करता है तो एनएसयूआई धरना प्रदर्शन व चुनाव बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed