फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar-Chakodi reverse car, three injured

बागेश्वर-चौकोड़ी सड़क पर कार पलटी, तीन घायल

Fri, 05 May 2017 10:09 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Fri, 05 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar-Chakodi reverse car, three injured
कार दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर-चौकोड़ी मोटर मार्ग पर थराली से डीडीहाट जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में गढ़वाल के थराली निवासी नारायण सिंह और उनकी बेटी व दामाद घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 वाहन से सीएचसी कांडा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


थराली गढ़वाल के कुंसारी गांव निवासी नारायण सिंह डीडीहाट के चौबाटी गांव निवासी अपनी बेटी रजनी और दामाद कुंदन सिंह को छोड़ने जा रहे थे। कांडा और विजयपुर के समीप उनकी कार एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद कांडा थाने से एसआई वंशी सिंह बिष्ट और कांस्टेबल रमेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार के सड़क पर ही पलटकर रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। यदि सड़क से नीचे कार गिरती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed