{"_id":"65cfa6ab26479480fa0bfe41","slug":"bageshwar-campus-won-inter-college-handball-competition-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104388-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर कैंपस ने जीती अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर कैंपस ने जीती अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता
Fri, 16 Feb 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता बीडी प
बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई अंतर महाविद्यालयी पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर की टीम ने जीत ली है। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खिताबी मुकाबला बागेश्वर कैंपस और पिथौरागढ़ कैंपस के मध्य खेला गया। बागेश्वर कैंपस की टीम ने पिथौरागढ़ कैंपस की टीम को 16-13 से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर की निदेशक डॉ. दीपा कुमारी ने किया। विशिष्ट अतिथि बागेश्वर डिग्री कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी थीं। निर्णायक मुकेश अवस्थी, अभिषेक, रोशन गढि़या, हिमांशु ऐठानी थे।
विजेता, उप विजेता टीम को बागेश्वर परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने ट्राॅफी प्रदान की। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ कैंपस की टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजक सचिव डॉ. सुंदर कुमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। डॉ. संजीव कुमार, डाॅ. लक्ष्मण देव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हेम चंद्र दुबे आदि मौजूद थे। संवाद