{"_id":"5740be874f1c1b0979ac6f60","slug":"bageshwar-12th-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के टॉपर्स के 96 फीसदी अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के टॉपर्स के 96 फीसदी अंक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 22 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया। बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्रा और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हिमांशु दफौटी 96-96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में टॉपर रहे। टॉपर अभिनव मिश्रा और हिमांशु दफौटी इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्र विवेक गोस्वामी ने 92.7 प्रतिशत, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना की छात्रा पलक रस्तोगी ने 88.40 प्रतिशत अंक, राजीव नवोदय विद्यालय की छात्रा कुमारी रेखा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जिले के सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में मिठाई बांटी गई। सुबह से ही परीक्षा परिणामों को लेकर उत्साहित अधिकांश छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ही इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम देखे।
विज्ञापन
स्कूल छात्र नाम सर्वाधिक अंक
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल अभिनव मिश्रा 96 प्रतिशत
जवाहर नवोदय स्कूल हिमांशु दफौटी 96 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय कौसानी विवेक गोस्वामी 92.7 प्रतिशत
महर्षि विद्या मंदिर बिलौना पलक रस्तोगी 88.40 प्रतिशत
राजीव नवोदय विद्यालय कुमारी रेखा 83 प्रतिशत