फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Badri Cow in Bageshwar

बागेश्वर में बद्री गाय के संरक्षण का काम प्रारंभ, अच्छा दूध देने वाली 125 गाय चुनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Badri Cow in Bageshwar
बागेश्वर। बद्री गायों के संरक्षण, संवर्धन का कार्य शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने इस गाय को रिकॉग्नाइज्ड ब्रीड के रूप में मान्यता दी है। जिले में इस नस्ल की 125 गायों का चयन किया गया है। इनमें से अच्छा दूध देने वाली गायों को पशुपालन विभाग खरीदेगा। खरीदी गई गायों को चंपावत के नरियालगांव स्थित पशुपालन विभाग के फार्म में भेजा जाएगा। जहां बद्री गाय की ब्रीडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बद्री गाय का दूध, घी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। बद्री गाय का दूध ए-टू श्रेणी का होता है। ए-टू श्रेणी का दूध स्वास्थ्य वर्धक, सुपाच्य और अनेक फायदे पहुंचाने वाला माना जाता है। बद्री गाय के घी की काफी मांग है और आम घी से काफी महंगा बिकता है। योजना के तहत विभाग चयनित गायों की 10 माह तक दूध की जांच करेगा। इन 125 गायों में से बेहतर दूध देने वाली गायों को विभाग खरीदेगा। सीवीओ डॉ. उदय शंकर ने बताया कि 125 में से 52 गायों का चयन कर लिया गया है। चयनित गायों को विभाग पशुपालकों से खरीदेगा। इन्हें चंपावत के नरियालगांव स्थित फार्म में भेजा जाएगा। कृत्रिम गर्भाधान से बछड़े पैदा किए जाएंगे। बछड़ों को पालकर उनका सीमन पूरे उत्तराखंड में भेजा जाएगा। बताया कि बद्री गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने यह योजना चलाई है। जल्द ही इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed