फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad Road in Khunauli

इस सड़क पर तो पैदल चलने में भी जोखिम साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Khunauli
अफसोसजनक:बागेश्वर के ढालन से खुनौली जाने वाली सड़क की ऐसी हो गई है हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। बागेश्वर तहसील के सीमांत क्षेत्र खुनौली, सन्यूणा, पैसिया, बिलाड़ी, मैठरा, रनकांडा, भतौड़ा, रानीकोट आदि दस गांवों को जोड़ने वाली ढालन-खुनौली-रनकांडा सड़क वाहनों के संचालन लायक नहीं रह गई है। 13 किमी लंबी यह सड़क पूरे हिस्से में क्षतिग्रस्त हो गई है। कीचड़ से सनी सड़क पर वाहन संचालन जोखिमपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

ढालन से ही सड़क की बदहाली शुरू हो जाती है। सड़क पर डामर का नामोनिशान नहीं रह गया है। स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कीचड़ से सनी सड़क पर वाहन चलाना संभव नहीं है। दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। क्षेत्र के स्कूलों में तैनात अधिकांश शिक्षक, शिक्षिकाएं दोपहिया वाहनों से आते हैं। कीचड़ से सनी सड़क पर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। शिक्षकों को भी आनेजाने में खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस सड़क की दुर्गति के किस्से सोशल मीडिया पर आम हैं। मार्ग से होकर आवाजाही करने वालों का कहना है कि शिकायत करने पर सड़क पर मिट्टी बिछा दी जाती है, थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क कीचड़ से सन जाती है। इलाके के लोगों में सड़क की बदहाली को लेकर रोष है। विधानसभा चुनाव में भी सड़क की बदहाली क्षेत्र में प्रमुख मुद्दा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कई बार अपने माइन की जेसीबी से मार्ग को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन हालात अब और खराब हैं। जगह-जगह कलवर्ट क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर निकास नालियों का पता नहीं है।
दीवान सिंह रौतेला खड़िया व्यवसायी मैठरा
सड़क पर वाहन चलाना किसी जोखिम से कम नहीं है। कीचड़ से सनी सड़क पर वाहन रपट रहे हैं। सड़क हादसों को आमंत्रण दे रही है। खराब सड़क से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
सोनू कांडपाल वाहन चालक खुनौली
ढालन से रनकांडा तक 13 किमी हिस्से में सड़क खराब है। खराब सड़क के कारण वाहन संचालक क्षेत्र में सामान ढोने को तैयार नहीं होते हैं। सड़क ठीक कर लोगों की दिक्कत कम करनी चाहिए
मदनमोहन कांडपाल व्यापारी खुनौली
बदहाल सड़क का मामला कई बार अधिकारियों और नेताओं के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। बदहाल सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है।

पंकज कांडपाल निवासी खुनौली
ढालन-खुनौली सड़क पर तीन किमी डामरीकरण के लिए करीब 35 लाख रुपये की रकम स्वीकृत हुई है। मार्च से डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क पर भारी वाहनों का दबाव है। शेष हिस्से की भी मरम्मत की जाएगी।
संजय कुमार पांडेय
ईई लोनिवि डिवीजन कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed