फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bad footpath

भतरौला जाने वाला मार्ग ध्वस्त 

Tue, 30 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 30 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bad footpath
खराब फुटपाथ - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। रविवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से भाटनीकोट के दोया तोक में मलबा एक मकान के आंगन और खेतों में घुस गया। कैलखुरिया नाले की पुलिया के समीप भूस्खलन होने से पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया। मार्ग ध्वस्त होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


रविवार देर शाम हुई बारिश से भाटनीकोट गांव के दोया तोक में भारी मात्रा में मलबा गुमान सिंह के मकान के आंगन और खेतों में घुस गया। मलबे से खेत पट जाने के कारण फसल व सब्जी बरबाद हो गई। सूचना पर पटवारी त्रिभुवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उधर मूसलाधार बारिश से कैलखुरिया नाला ऊफान पर आ गया। इससे भूस्खलन होने से भतरौला जाने वाला पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया। दीवार के क्षतिग्रस्त होने से पुल को भी खतरा बना हुआ है। पैदल मार्ग के ध्वस्त होने से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दीवार का सुधार नहीं किया गया तो बरसात में पुलिया भी ध्वस्त हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed