फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ayan Wins Best Group Leader Prize

अयान कुरैशी को मिला सर्वश्रेष्ठ ग्रुप लीडर का पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ayan Wins Best Group Leader Prize
बागेश्वर के राइंका में एनएसएस के विशेष शिविर के विजेता स्वयंसेवियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी। व - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका में सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। समापन दिवस पर सात दिनों के दौरान किए गए क्रियाकलापों की आख्या पेश की गई। स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कार प्रदान किए। शिविर में बेहतरीन कार्य करने के लिए अयान कुरैशी को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप लीडर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

एनएसएस शिविर का शुभारंभ छह मार्च को हुआ था। रविवार को शिविर के समापन पर छात्रों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। शिविर कमांडर आयुष मेर ने आख्या पेश की। प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता के विजेता पंकज जोशी, चित्रकला के विजेता अयान कुरैशी, प्रोजेक्ट कार्य में अव्वल ग्रुप के साहिल टम्टा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता ग्रुप लीडर कमल अधिकारी, सहित प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहां पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार टम्टा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेश आगरी, सुरेश राम, हेम जोशी, गोविंद प्रकाश, विशन राम, गिरीश रावत, महिपाल डसीला, नीलम कार्की आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed