फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Awareness campaign launched through street play

नुक्कड़ नाटक के जरिए चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 21 Oct 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 21 Oct 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched through street play
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।  - फोटो : amar ujala

निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान शनिवार को भी जारी रहा। ई-बर्ड संस्था के कलाकारों ने नगर के कत्यूर बाजार और सरयू पुल के आसपास नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। उन्होंने लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, हटाने और संशोधन कराने संबंधी फार्म वितरित किए। उन्होंने यातायात पुलिस को जागरूकता फार्म वितरण के लिए दिए।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से ई-बर्ड संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने एक जनवरी 2018 तक 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया। बताया कि युवा फार्म-6 भरकर निर्वाचन नामावली में दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त फार्म-7 भरकर नाम कटवाया जा सकता है।
विज्ञापन


बताया कि फार्म-8 से अपने वोटर कार्ड में हुई गलतियों को संशोधित कर सकते हैं। सभी प्रकार के फार्म बीएलओ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि मतदाता ऑनलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं। अभियान में ई-बर्ड संस्था की मोहिनी पांडे, समन्वयक आलोक पांडे, कैलाश चंद्र चंदोला, रोहित, मनीष, अर्जुन, भूपेश, सोनू, राकेश, अशोक, विजय पांडे और कमरूम आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed