{"_id":"617d9be20ea6a7470a452d0c","slug":"awairness-scheme-for-voting-by-sweep-bageshwar-news-hld4431834115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घांघली में श्रीराम ने लोगों को दिलाई मतदाता जागरुकता शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घांघली में श्रीराम ने लोगों को दिलाई मतदाता जागरुकता शपथ
विज्ञापन
बागेश्वर की घांघली की रामलीला में मतदान करने की शपथ दिलाता राम का पात्र। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा। वियरशिवा स्कूल में छात्र परिषद के गठन के लिए शनिवार को मतदान किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति पांडे ने छात्रों को मतदान का महत्व समझा कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। उनका कहना था कि मतदान के प्रति जागरूकता होने से छात्र आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने माता-पिता को भी जागरूक कर सकेंगे।
वहां कई मतदान केंद्र बनाए गए। मतपत्र, मतपेटी, अमिट स्याही के माध्यम से मतदान भी कराया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक चली। इसमें कक्षा आठ से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर नीमा थापा, प्रदीप कुमार जोशी, शिक्षक रक्षिता साह, आनंद बोरा, चंद्रा जोशी, करिश्मा, मनोरमा, इंद्रा नयाल, अशोक मसीह, राजेंद्र राणा आदि रहे। संवाद
घांघली में लोगों को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
बागेश्वर। घांघली में हो रही रामलीला मंचन के दौरान रेडक्रॉस की टीम ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। श्रीराम का अभिनय कर रहे कलाकार मनीष पांडेय ने लोगों को मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फॉर्म छह भरकर मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी, प्रमोद जोशी, महेशानंद जोशी, कांतिमोहन जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट आदि रहे। इधर, जूनियर हाईस्कूल रौल्यांना में छात्र-छात्राओं को मतदाता पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। इस मौके पर शिक्षक नीरज पंत, भास्कर पंत, दीपक पांडेय आदि रहे।