{"_id":"5741e42e4f1c1bbc15690a33","slug":"attackers-arrested-or-else-will-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों को गिरफ्तार करो, वरना देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों को गिरफ्तार करो, वरना देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 22 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोहाला गांव में ग्रामीण पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सभी हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करने पर कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी है।
बोहाला गांव निवासी हरक सिंह पर गांव के ही कुछ लोगों ने 16 मई की रात को धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में हरक सिंह की एक आंख बाहर निकल गई थी। पूरे शरीर पर गंभीर जख्म थे। हरक सिंह 17 मई की सुबह गंभीर हालत में प्राइमरी स्कूल के पास पड़ा मिला। हरक सिंह की पत्नी कमला देवी की ओर से राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद राजस्व पुलिस ने एक आरोपी पनराम को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सभी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कलक्ट्रेट में धरना देने की चेेतावनी दी है। मामले की जांच कर रहे राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण टाकुली ने बताया कि हमले में घायल हरक सिंह की पत्नी की ओर से तीन चार लोगों के नाम बताए हैं। तफ्तीश की जा रही है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन