फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Atma Project

किसानों को कृषि संबंधित नई तकनीकों से अवगत कराएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Atma Project
बागेश्वर। जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (नैमेट) आत्मा योजना गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों से किसानों को कृषि संबंधी गुणवत्तापरक प्रशिक्षण और नई तकनीकों की जानकारी देने के निर्देश दिए। सीएओ वीपी मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के कार्यों को स्लाइड शो के माध्यम से दिखाया। बताया कि आत्मा योजना के तहत प्रदर्शन, प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, फार्म फील्ड स्कूल, किसान मेले लगाए गए हैं। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कीवी की खेती, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा। बताया कि प्रवासियों को स्वरोजगार दिलाने के लिए भी कृषि से जुडे़ विभाग कार्ययोजना बनाएं। कई विभागों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में राशि का समायोजन की आख्या नहीं बनाई है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने समायोजन आख्या जल्द उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीएचओ आरके सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी गीताजंलि बंगारी, प्रबंधक आजीविका धर्मेंद्र पांडे, जिला सहायक निबंधक सहकारिता मनोहर सिंह मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed