फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Atempt to Murder in Papon

पति ने किया महिला का गला दबाने का प्रयास हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Atempt to Murder in Papon
बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कविता देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। रीमा क्षेत्र के गापानी गांव में गला दबाकर महिला की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार रीमा क्षेत्र के गापानी पोस्ट पपों निवासी कविता देवी (40) को रविवार दोपहर 1:40 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसके गले में रस्सी के जैसे निशान थे। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे शाम को करीब पांच बजे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल से आए मेमो के अनुसार जिला अस्पताल पहुंची बागेश्वर कोतवाली की एसआई निशा पांडेय ने महिला और परिजनों के बयान लिए। एसआई पांडेय ने बताया कि महिला बोल नहीं पा रही थी। उसे ऑक्सीजन चढ़ा था। उसने इशारों में बताया कि उसके पति ने गला दबाने का प्रयास किया। एसआई ने बताया कि महिला की मां भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी। मामला रीमा क्षेत्र का होने के कारण वहीं इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होगी। उधर, रीमा पुलिस चौकी के इंचार्ज रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। किसी ने चौकी में इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने दी तहरीर
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के नैकाना (भनार) में शनिवार को भूपाल सिंह की पत्नी भवानी देवी (40) का शव घर के भीतर रस्सी से लटका मिला था। रविवार को जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। शामा निवासी मृतका के भाई गिरीश कोरंगा ने कपकोट थाने में तहरीर दी। इसमें मृतका के पति और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने मृतका के भाई की तहरीर मिलने की पुष्टि की। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed