फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ateck by Pig in Bageshwar

लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी पर जंगली सुअर ने किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ateck by Pig in Bageshwar
बागेश्वर के बास्ती गांव में सुअर के हमले में जख्मी व्यक्ति को डोली में लाते गांव के लोग। विज्ञप्त - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान घर लौटे बास्ती गांव के एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को नवयुवक मंगल दल के सदस्य डोली की मदद से गांव तक लाए। वहां से उसे 108 की मदद की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बास्ती गांव के ग्राम प्रधान केदार सिंह महर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम ग्रामीण पान सिंह (40) पुत्र लछम सिंह गांव से अपने घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में पड़ने वाले रोस्याड़ी के जंगल में जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। पान सिंह ने सुअर के हमले से बचने की कोशिश की, लेकिन सुअर ने उसके एक पैर को जख्मी कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। वह पूरी रात और रविवार की दोपहर तक इसी हालत में जंगल में पड़ा रहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम को गांव के नवयुवक मंगल दल के युवाओं ने उसे जख्मी हालत में देखा। युवक मंगल दल के सदस्यों ने तत्काल पान सिंह को डोली की मदद से गांव तक पहुंचाया। वहां से 108 की मदद से उसे रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती कराया गया। ग्रामीण के घुटने में गहरा जख्म था और हड्डी भी बाहर निकली थी। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के कार्य की हो रही सराहना
बागेश्वर। जंगली सुअर के हमले में जख्मी ग्रामीण को नवयुवक मंगल दल के हेमंत सिंह, किशन सिंह, हिमांशु, देवेंद्र सिंह, दीपक सिंह आदि ने डोली की मदद से करीब तीन किमी दूर गांव तक पहुंचाया जहां से ग्रामीण और युवा उसे लेकर अस्पताल तक पहुंचे। युवाओं के इस कदम की ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने सराहना की है।

गांव से दूर बंजर मकान में रहता था पान सिंह
बागेश्वर। ग्राम प्रधान ने बताया कि सुअर के हमले में जख्मी पान सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। वह पिछले वर्ष कोरोना काल में घर लौटा था। वह गांव में अकेला रहता था। अपना घर नहीं होने के कारण वह बास्ती और सनगाड़ गांवों के बीच में रोस्याड़ी जंगल के पास पुराने बंजर पड़े मकान में रहता था। शनिवार की शाम वह गांव से मजदूरी कर घर को लौट रहा था। इसी दौरान जंगली सुअर ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed