फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   At the same time the administration anticipates alert

भीषण बारिश की आशंका से प्रशासन चौकन्ना

Thu, 25 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Thu, 25 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
At the same time the administration anticipates alert

जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगामी दिनों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को हर वक्त तैयार रहना है।

विज्ञापन


बैठक में डीएम ने कहा कि पूर्व की तैयारियों से आपदा के साथ बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। आपदा आने पर धैर्य और साहस के साथ काम लिया जाए तो नुकसान कम होगा। आकस्मिक स्थिति के लिए सभी को तैयार रहना होगा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने स्टाफ को मुस्तैद रखें।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को सतर्क कर दें। उन्होंने कहा कि विभागों के अधिकारी, चालक हर वक्त अपने फोन खुले रखें, किसी भी समय उन्हें बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोनिवि आदि संबंधित एजेंसियां मोटर मार्गों के लिए मैन पावर की व्यवस्था कर लें, ताकि सड़क बंद होने पर उन्हें खोला जा सके। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को खोज और बचाव दस्तों को सतर्क रखने के निर्देश दिए।


बैठक में एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम हरवीर सिंह, कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया, गरुड़ के सीएस डोबाल, डीडीओ डा. महेश कुमार, तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सीएमओे डा. वीके सक्सेना आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed