फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Asphalt layer laid out four days ago

चार दिन पहले बिछाई डामर की परत उखड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Asphalt layer laid out four days ago
कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क में लोनिवि के एई को उखड़ा हुआ डामर दिखाते ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दान? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डामरीकरण की खराब गुणवत्ता को देखते हुए कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क पर डामरीकरण का कार्य रुकवा दिया है। चार दिन पहले किया गया डामर हाथ लगाने पर ही उखड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख ने एई और जेई को गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत देते कहा कि मानक के अनुसार डामर नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डामरीकरण के काम में धांधली की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख दानू शनिवार को लोनिवि के एई पूरन फर्त्याल और प्रभारी जेई दीपक कांत को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। सड़क पर डामर की पतली परत बिछाई गई थी। डामरीकरण का कार्य इतना घटिया था कि हाथ लगाने पर ही डामर उखड़ रहा था। ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर ही एई और जेई को फटकार लगाते हुए कहा कि डामरीकरण के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस पर एई और जेई का कहना था कि ठेकेदार ने बगैर उनके संज्ञान में लाए ही डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। बताया कि संबंधित जेई ईश्वर जोशी अवकाश पर है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने मानकों के अनुसार दोबारा डामरीकरण कराने की हिदायत देते हुए कहा कि मानक के अनुसार डामरीकरण नहीं हुआ तो एई और जेई के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान तमाम ग्रामीण भी मौेके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 सितंबर को ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
बागेश्वर। लोनिवि का कपकोट डिवीजन कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क पर डामरीकरण के कार्य में घटिया गुणवत्ता का मामला उठने के बाद भी हरकत में नहीं है। बीते 20 सितंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रद्धा जोशी, सेरी के प्रधान राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता कमल गढ़िया, जाखनी के प्रधान ईश्वर मेहता आदि ने डामरीकरण के घटिया कार्य पर सवाल खड़े करते हुए प्रदर्शन किया था। उसके बाद भी विभागीय अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed