फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Asha facilitators asked equal pay for equal work

आशा फैसिलिटेटरों ने मांगा समान कार्य का समान वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Asha facilitators asked equal pay for equal work
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपतीं आशा फैसिलिटेटर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आशा फैसिलिटेटरों ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग तेज कर दी है। आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ता संगठन के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। चार सूत्रीय समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आशा कार्यक्रम संविदा कर्मियों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यक्रम में तैनात आशा सुगमकर्ता, ब्लॉक समन्वयक, जिला समन्वयकों ने कोरोना काल में प्रथम पंक्ति में रहकर सेवाएं दी हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत होने के बावजूद एनएचएम कर्मियों को सामाजिक, आर्थिक और नौकरी की सुरक्षा नहीं है। कर्मचारियों का भविष्य पूरी तरह से असुरक्षित है।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से आशा कार्यक्रम में तैनात आशा फैसिलिटेटरों के विजिट 20 से बढ़ाकर 30 करने और प्रति विजिट 300 रुपया बढ़ाकर 800 रुपये करने को कहा। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू करने, आशा कार्यक्रम में तैनात कर्मियों को जून से अगस्त 2017 तक के रूके हुए मानदेय का जल्द भुगतान करने और कार्यक्रम में तैनात जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और डाटा ऑपरेटर को उचित मानदेय देने की मांग की। इस मौके पर चंद्रावती, मोहनी देेव, पुष्पा मेहता, दीपा टाकुली, सीता दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed