{"_id":"6414b23d4239f96fc307d0c4","slug":"artificial-lake-construction-bageshwar-news-c-8-1-84691-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरयू नदी में कृत्रिम झील का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरयू नदी में कृत्रिम झील का होगा निर्माण
Sat, 18 Mar 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरयू में बनने वाली कृत्रिम झील का निरीक्षण करने के दौरान विचार विमर्श करते सिंचाई विभाग के अधिक
- फोटो : सरयू में बनने वाली कृत्रिम झील का निरीक्षण करने के दौरान विचार विमर्श करते सिंचाई विभाग के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के केदारेश्वर मैदान के समीप सरयू नदी में प्रस्तावित झील के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर और अधीक्षण अभियंता एनके खरे ने अल्मोड़ा से आकर झील के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को झील बनाने के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
केदारेश्वर मैदान के समीप सरयू नदी में प्रस्तावित झील मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। 15 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया था। तहसील मुख्यालय में प्रस्तावित इस झील का निर्माण होने के बाद क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
शुक्रवार को मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने केदारेश्वर मैदान और नगर की तरफ नदी मेें सुरक्षा दीवार लगाने, झील के आकार आदि का खाका तैयार कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के ईई पीएस बिष्ट ने बताया कि झील निर्माण को लेकर व्यापक सर्वेक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। निरीक्षण में एई जगत सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, सभासद तनुज तिरुवा आदि मौजूद रहे।