फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arrows of political words flowed a lot on the banks of river Saryu in bageshwar

Bageshwar: सरयू नदी के तट पर खूब चले सियासी शब्द बाण, हुई राजनीतिक दलों की सभाए...विपक्ष ने घेरा

Tue, 16 Jan 2024 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jan 2024 04:56 PM IST
सार

बागेश्वर में सरयू नदी के तट पर सोमवार को राजनीतिक दलों की अलग-अलग सभाओं में खूब सियासी शब्द बाण चले। सत्ताधारी भाजपा ने जहां डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं कांग्रेस, उक्रांद, बसपा ने सरकार को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
Arrows of political words flowed a lot on the banks of river Saryu in bageshwar
Uttarakhand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरयू नदी के तट पर सोमवार को राजनीतिक दलों की अलग-अलग सभाओं में खूब सियासी शब्द बाण चले। सत्ताधारी भाजपा ने जहां डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं कांग्रेस, उक्रांद, बसपा ने सरकार को निशाने  पर लिया। उत्तरायणी मेले में 1952 से मकर संक्रांति के दिन सरयू बगड़ (तट) पर राजनीतिक दलों की सभाएं होती हैं। इस बार भी यह आयोजन हुआ।

विज्ञापन


धामी को सब पता है, कैसा कानून लाना है : कोश्यारी
बागेश्वर में भाजपा की राजनीतिक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने ने भू कानून को लेकर चल रहे आंदोलन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी को सब पता है, कैसा कानून उत्तराखंड में लाना है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की धरती का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


देश में निष्पक्ष नहीं हो रहे चुनाव : कुंजवाल
बागेश्वर में कांग्रेस की सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव हो या, विधानसभा चुनाव हर चुनाव में धांधली की जा रही है। कुंजवाल ने कहा कि देश तानाशाही की ओर जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव में 15000 शिकायतें चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के पोर्टल पर दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस ने खत्म की राज्य गठन की मूल अवधारणा : ऐरी
बागेश्वर में उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य संघर्ष और बलिदान की देन है। भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन की मूल अवधारणा को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी प्रदेश में युवा नीति नहीं बनी है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: सीएम धामी और नैनीताल के पांच विधायक कर चुके पूरी निधि खर्च, जानें कहां कितना हुआ खर्चा


बसपा ही कर सकती है राज्य का विकास : धोनी
बागेश्वर में बहुजन समाज पार्टी की सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर धोनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उत्तराखंड का विकास बसपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में राज कर रहे हैं, लेकिन एक भी नया जिला नहीं बना पाए। 

एकता मंच ने की सशक्त भू कानून की वकालत
बागेश्वर में उत्तराखंड  एकता मंच ने उत्तराखंड में सशक्त  भू कानून की पैरवी की। कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए उत्तराखंड के लोगों को आगे आना होगा। सभा को मंच के मुख्य संगठन मंत्री अनूप बिष्ट, प्रवक्ता महेंद्र रावत, सुरेश नौटियाल, हरपाल नेगी ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed