फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Arrested for theft

दुकान में चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा

Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arrested for theft
चोरी के आरोप में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। रात्रि गश्त कर रही थाना पुलिस ने बैजनाथ में एक जनरल स्टोर की दुकान से चोरी कर रहे व्यक्ति को चुराए गए समान सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को सिविल जज के न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि सोमवार रात पुलिस की टीम बैजनाथ में गश्त कर रही थी।

विज्ञापन


तभी पुलिस कर्मियों को बैजनाथ में आनंद सिंह नेगी के जनरल स्टोर से खटपट की आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मी सचेत हो गए और उन्होंने दुकान से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति को चोरी के सामान सहित धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से छह हजार रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन, तीन हजार रुपये और चार साबुन बरामद किए।
विज्ञापन


जनरल स्टोर के मालिक आनंद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस आधार पर डंगोली निवासी मनोज सिंह खड़का के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को सिविल जज के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पदम सिंह परिहार जीआईसी में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों समेत शीतला माई मंदिर से चोरी करने वालों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ (बागेश्वर)। एसपी सुखवीर सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों से रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाने में कहीं भी चूक होगी तो थानाध्यक्ष को जिम्मेदार माना जाएगा। एसपी ने थानाध्यक्षों से अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा। एसपी ने थानाध्यक्षों से अपने कस्बे में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed