{"_id":"5dbb18128ebc3e93d62b24a6","slug":"aro-earo-nodal-officer-appointed-for-election-bageshwar-news-hld362304795","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए एआरओ, ईएआरओ, नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए एआरओ, ईएआरओ, नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
ARO, EARO, Nodal Officer appointed for election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु ने जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एडीएम राहुल कुमार गोयल को जिला पंचायत का सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं डीडीओ केएन तिवारी को अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों/ज्येष्ठ, उपप्रमुख/कनिष्ठ आदि के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती को नोडल अधिकारी व्यय का दायित्व सौंपा है। जिनकी सहायता के लिए सहायक कोषाधिकारी सुंदर सिंह बोनाल को सहायक नोडल अधिकारी बागेश्वर, सहायक कोषाधिकारी गरुड़ जगत सिंह भंडारी को सहायक नोडल अधिकारी गरुड़, सहायक कोषाधिकारी कपकोट खुशालराम वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी कपकोट बनाया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या को जिला पंचायत, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत को क्षेत्र पंचायत बागेश्वर, ईई पीएमजीएसवाई कपकोट अनिल कुमार को क्षेत्र पंचायत कपकोट, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार पाठक को क्षेत्र पंचायत गरुड़ हेतु नोडल अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख, उपप्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू
बागेश्वर। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु ने बताया जिले के तीनों ब्लॉकों के प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख, कनिष्ठ उपप्रमुख के त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन का कार्य संबंधित पंचायत कार्यालय में संपादित होंगे। इसके अंतर्गत दो नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन, साढ़े तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार नवंबर को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। छह नवंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन तक मतदान, मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना होगी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सामान्य निर्वाचन का कार्य सभाकक्ष जिला पंचायत कार्यालय में किया जायेगा। इसके अंतर्गत दो नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। साढ़े तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी हो सकेगी। सात नवंबर को तीन बजे तक मतदान और उसके तत्काल बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख ही खर्च कर सकते हैं अध्यक्ष पद के दावेदार
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों के प्रत्याशियों के लिए अधिकतम निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित की गयी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 3.50 लाख एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत के लिए 2.50 लाख रुपये की सीमा तय है।