{"_id":"5d9f70798ebc3e0130772d25","slug":"armymen-died-due-to-heart-attack-bageshwar-news-hld359925037","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम रायफल्स में तैनात सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम रायफल्स में तैनात सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मौत
विज्ञापन
नागालैंड में मृत असम राइफल के जवान जगत सिंह।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। असम रायफल्स में तैनात सूबेदार की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई।
काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमतोली शाताप्यारा निवासी जगत सिंह मेहता (58) पुत्र केशर सिंह मेहता असम रायफल्स में सूबेदार थे। आजकल वह नागालैंड में तैनात थे। आठ अक्तूबर को हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। बाद में सरयू नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
सिग्नल कोर कौसानी के जवानों ने मृतक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिमतोली के निवर्तमान ग्राम प्रधान और जगत के भाई आनंद सिंह मेहता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक ने चिता पर पुष्प चक्र अर्पित किया। जगन्नाथ के पुत्र सुभाष और सुनील ने मुखाग्नि दी। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक छा गया।