फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Army's golden victory torch reached Bageshwar, today heroic women will be honored

बागेश्वर पहुंची सेना की स्वर्णिम विजय मशाल, आज होगा वीर नारियों का सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Army's golden victory torch reached Bageshwar, today heroic women will be honored
मंगलवार की शाम को बागेश्वर पहुंची सेना की स्वर्णिम विजय मशाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेना की स्वर्णिम विजय मशाल मंगलवार की देर शाम लेफ्टीनेंट कर्नल नरेश तिवारी के नेतृत्व में बागेश्वर पहुंची। मशाल बुधवार को वर्ष 1971 की लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेताओं के गांव पहुंचेगी। सेना की ओर से वीर चक्र विजेताओं की वीर नारियों और परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चार जांबाजों को वर्ष 1971 की लड़ाई में वीरचक्र से नवाजा गया था। इनमें कपकोट के परमटी के सूबेदार नंदन सिंह, सूपी के सिपाही खड़क सिंह, धरमघर के हवलदार शंकर दत्त पाठक और कांडा के रावतसेरा के गंगा सिंह शामिल हैं। वीर चक्र विजेता नंदन सिंह को सेना में रहते हुए वीरचक्र मिला था। नंदन सिंह और उनकी धर्मपत्नी का निधन हो चुका है। खड़क सिंह और शंकर दत्त पाठक की वीरांगना जीवित हैं। रावतसेरा के गंगा सिंह का परिवार बेड़ीनाग में रहता है। उनके परिवार को सेना की पिथौरागढ़ ब्रिगेड की ओर से बेड़ीनाग में सम्मानित किया जाना है। खड़क सिंह और शंकर दत्त पाठक 1971 की लड़ाई में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल जीएस बिष्ट ने अवगत कराया है कि बुधवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी विनीत कुमार मशाल को वीर नारियों के सम्मान के लिए उनके गांव रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed