{"_id":"58220ba24f1c1bfb02b38cf2","slug":"are-rural-indefinite-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो किया अस्पताल में भर्ती, दो और बैठे अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो किया अस्पताल में भर्ती, दो और बैठे अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण कर रहे आमरण अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत पोथिंग की मूलभूत समस्याओं को लेकर बलवंत सिंह, भवान सिंह गढ़िया चार दिन से तहसील प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। तहसील प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
उन्हें अनशन से उठाते ही रमेश सिंह, दलीप सिंह आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। दोनों ने मांगें पूरी होने तक अपना अनशन जारी रखने का एलान किया। सभा में वक्ताओं ने शासन, प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप मढ़ा। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मदन सिंह गढ़िया, हिमांशु गढ़िया, पुष्कर सिंह, दरबान सिंह ने अनशनकारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन