{"_id":"589a067b4f1c1b8752379785","slug":"are-courting-power-pole-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल दुर्घटना को दावत दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल दुर्घटना को दावत दे रहे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट तहसील की लाइफ लाइन कही जाने वाले पिंडारी सड़क के हरसीला के पास बिजली के मेन लाइन के पोल दुर्घटना को दावत रहे हैं। लोगों ने यूपीसीएल से पोल शीघ्र अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा है।
इन दिनों पिंडारी सड़क का चौड़ीकरण का काम जोरों पर है। पहाड़ कटान के लिए जेसीबी मशीन चलने से पहाड़ी बुरी तरह हिली है। बरसात में निर्माणाधीन सड़क की पहाड़ी पर बिजली के मेन लाइन के पोलों की जड़ निकल गई है। इससे पोल के कभी भी गिरने की आशंका है। सड़क में रोजाना छोटे बड़े सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन दौड़ते हैं। यदि अचानक पोल गिर गए तो बड़ा हादसा होने की आशंका है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यूपीसीएल से पोलों को हटाने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने चेताया कि यदि कोई हादसा हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी यूपीसीएल की ही होगी। चेतावनी देने वालों में राम सिंह, अमर सिंह, जमन सिंह, प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह, रामी प्रसाद, शेर राम, कुंदन लाल आदि शामिल हैं। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। शीघ्र ही सुरक्षा के उपाय होंगे।