{"_id":"592079584f1c1bd710f231be","slug":"approved-unfulfilled-work-to-complete-with-priority-eighteen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूर अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूरा करें : ऐठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूर अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूरा करें : ऐठानी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक की अध्यक्षता करते जिपं अध्यक्ष ऐठानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि अधिकारियों को गत वर्ष मंजूर योजनाओं के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। वह दूसरे दिन के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम के तहत गत वर्ष की जिला योजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन योजनाओं के लिए कम धनराशि जारी हुई है उन्हें पूर्ण करने के लिए शेष धनराशि का प्रावधान रखा जाए।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी की अध्यक्षता में दूसरे दिन के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में 10 विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष अवमुक्त धनराशि और निर्धारित भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी स्लाइड शो के माध्यम से दी गई। पेयजल निगम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी देनदारी समाप्त होने पर नई योजनाओं को जोड़ें जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उसका रिकार्ड ग्राम सभा के रजिस्टर में भी दर्ज होना चाहिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्माणाधीन योजनाओं की निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को योजना पूर्ण होने पर स्थल पर साइन बोर्ड चस्पा कर कार्य का नाम लागत का पूर्ण विवरण अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जल संस्थान की समीक्षा करते हुए कई सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को ठीक करने के लिए विभाग से यथाशीघ्र ध्वस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने की मांग की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष व्यय तथा कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी दी गई। जिला योजना की समीक्षा बैठक में वन विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मत्स्य, सहकारिता, ग्रामीण एवं लद्यु उद्योग खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने अधिकारियों को आजीविका से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सदस्य शिव सिंह बिष्ट, गोविंद दानू आदि थे।
विज्ञापन