फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Apose of bad road in bageshwar

मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितता से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Apose of bad road in bageshwar
बागेश्वर। कंपास से तल्ला मनकोट तक बन रही सड़क को लेकर फिर ग्रामीणों की नाराजगी है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमाने तरीके से सड़क कटान कर उपजाऊ जमीन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धमकाने का भी आरोप लगा प्रदर्शन किया। विभाग से सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

कंपास से तल्ला मनकोट तक बन रही तीन किमी लंबी सड़क पर पहले ग्रामीणों ने भूस्खलन जोन से निर्माण कराने का आरोप लगाकर विरोध जताया था। बाद में सुलह के बाद सड़क का निर्माण शुरू हुुआ, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब ठेकेदार सर्वे के विपरीत कार्य करा रहा है। किसानों की उपजाऊ जमीन को जबरन काटा जा रहा है।
विज्ञापन

अन्य खेतों में भी मलबा फेंका जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी भी दी जा रही है। कहा कि जहां जॉब पीलर लगे हैं, सड़क उससे हटकर बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मामले की जांच कर कृषि योग्य जमीन बचाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजेश चौबे, ललित चौबे, दिनेश चंद्र, धर्मानंद, नंदाबल्लभ, तुलसी देवी, रेखा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारीचौंरा-दमौला सड़क की भी हो जांच
बागेश्वर। सारीचौंरा-दमौला निर्माणाधीन मोटर मार्ग के निर्माण में भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और ग्रामीण आनंद सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सड़क का निर्माण सिमस्यारी तक होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध किया था।

इसके बाद काम रोक दिया गया था। अब दोबारा दमौला से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन निर्माण में सर्वे की अनदेखी कर उपजाऊ जमीन काटी जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण की स्थलीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed