फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anual Function of GIC Bageshwar

Bageshwar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जीआईसी बागेश्वर का वार्षिकोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anual Function of GIC Bageshwar
बागेश्वर राइंका के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी जीआईसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। डीएम पाल ने छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत कर लगन के साथ पढ़ाई करने और अपने हुनर की पहचान उसी के अनुसार भविष्य के लिए लक्ष्य का निर्धारण करने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों से किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि विद्यार्थियों से अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाने और भविष्य में उत्कृष्ट कार्यों से समाज को सही दिशा देनी चाहिए। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब देने के लिए डीएम का आभार जताया। उन्होंने खेल मैदान की सुरक्षा दीवार, मंच में टिनशेड बनाने, विद्यालय के जर्जर भवनों की मरम्मत, सभागार बना कर पेयजल की नियमित आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने हिंदी, कुमाउनी, गढ़वाली गीतों पर आकर्षक नृत्य, शिक्षाप्रद नाटक का मंचन कर मौजूद लोगों का मन मोहा। संजय कुमार टम्टा और जितेंद्र कुमार जोशी ने संचालन किया। इस दौरान एनसीसी कमांडर कर्नल वीके उप्रेती, लेफ्टिनेंट रविंद्र भंडारी, सीओ अंकित कंडारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी जुनैद अहमद, एआरटीओ केसी पलड़िया, डायट के प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला, प्रभारी सीईओ चक्षुपति अवस्थी, बीईओ कमलेश्वरी मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed