फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anthelmintic drug distributed in schools

स्कूलों में बांटी कृमिनाशक दवा

Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anthelmintic drug distributed in schools

यहां विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में विधायक चंदन राम दास ने एक छात्र को एलबेंडोजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


 कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों को सुरक्षित ढंग से कृमि नियंत्रण की दवाई देने का अच्छा अवसर है। एसीएमओ डॉ. केके सिंह ने कहा कि कृमि परजीवी होते हैं, जो जीवित रहने के लिए मनुष्य के आंत में रहते हैं।

कृमि शरीर के जरूरी पोषक, वृद्धि में रुकावट होती है। उन्होंने स्वच्छता पर खास देने को कहा। स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को एलबेंडोजोल की गोली मुफ्त दी जानी है।
विज्ञापन


 प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने कहा कि जो बच्चे इस दवा को लेने से छूट गए हैं, उन्हें 15 फरवरी को दवा दी जाएगी। प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया। वहां एनआरएचएम के लेखा प्रबंधक अनूप कांडपाल, एमसी लोहुमी, मनोज कुमार, विजय कुमार, विजय कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कृमि दिवस के मौके पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल धरमघर के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चे प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। रैली में प्रधानाचार्य भागीरथी राठौर, सुनीता पंत, कविता पाठक, सुरेश तिवारी, ललित कुमार थे।

 राजकीय प्राइमरी स्कूल छानी कौसानी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को एलबेंडोजोल की गोलियां खिलाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता दीपा दोसाद ने कहा कि बच्चों में खून की कमी, कुपोषण रोकने में एलबेंडोजोल राम बाण साबित हो रहा है।

बच्चों से सप्ताह में एक गोली एक साल तक जरूर खाने को कहा। वहां चांदनी दोसाद, स्नेहा दोसाद, पायल, मंजू बोरा, किरन दोसाद, लक्ष्मी राणा, मानसी आर्या, भावना कुमारी, विपिन कुमार, सीता राणा, पूजा, साहिल कुमार आदि थे।

राष्ट्रीय बालिका स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम की टीम ने प्राइमरी स्कूल तिमिलाबगड़ कपकोट जाकर बच्चों को दवाई खिलाने की विधि का निरीक्षण किया। बच्चों को हाथ धोने की विधि बताई। टीम प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सुयाल ने बच्चों को सफाई पर खास ध्यान देने को कहा।

वहां एनपीआरसी समन्वयक बलवंत ऐठानी, डॉ. वैदेही पुरोहित, संजय कपकोटी, ईश्वर सिंह ऐठानी, ख्याली दत्त शर्मा, पूरन पांडे, सुष्मिता रावत, हेमा देवी, गोदावरी बड़ती, रामी मर्तोलिया, दुर्गा देवी आदि थे। उधर आदर्श प्राइमरी स्कूल शामा पन्याली में बच्चों को एलबेंडोजोल की गोलियां खिलाई।


बच्चों को स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने को कहा गया। वहां समन्वयक मान सिंह कोरंगा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, प्रधानाध्यापक केदार कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed