फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anshan poor village in Bageshwar forum

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर दिया धरना

Sun, 18 Sep 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 18 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Anshan poor village in Bageshwar forum
बागेश्वर में गांव गरीब मंच का अनशन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांव गरीब उत्थान मंच का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को महिलाओं ने अनशनस्थल पर पहुंचकर धरना दिया। चार दिन बीतने के बाद भी मेडिकल विभाग की टीम के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए न आने पर आंदोलनकारियों ने गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


मंच के सदस्यों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखा जाएगा। रविवार को अनशन के समर्थन में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में समर्थन दिया। महिलाओं ने हाथों में मांगों की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने कहा कि शासन, प्रशासन की ओर से क्षेत्र की घोर अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


सड़कों का सुधार, भूमि का मुआवजा देने सहित सभी छह मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य में गिरावट के बावजूद अनशनकारी गंगा दत्त जोशी चौथे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। अनशन स्थल पर कुंती आर्या, देवकी, मंजू आर्या, मोहनी जोशी, हेमा जोशी, पार्वती जोशी, जानकी जोशी, गीता जोशी, माया जोशी आदि ने धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed