{"_id":"5b4f7cee4f1c1b37748b58d2","slug":"another-house-damaged-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से एक और मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से एक और मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खटगेड़ा के गोंसाई मंदिर परिसर में सीलिंग का पेड़ गिरने चहारदीवार क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ ही तेज हवाओं के झोंके मुसीबत बन रहे हैं। बारिश से एक और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, तेज हवाओं के चलते पेड़ टूटने से मंदिर की चहारदीवार और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया।
मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बीच कांडा में पार्वती देवी पत्नी रमीराम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पटवारी ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। उधर, खटगेड़ा गुसाई गांव में सौ साल पुराने मंदिर में सीलिंग का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इससे मंदिर की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से दणौ-पाकड़ मोटर मार्ग पर तीन घंटा जाम भी लगा रहा। ग्रामीणों ने रास्ते से पेड़ हटाकर आवाजाही सुचारु की। इधर, ग्राम पंचायत भंडारीगांव के महतगांव तोक में महेश राम के शौचालय के ऊपर चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे शौचालय क्षतिगस्त हो गया। पटवारी रघुवर सिंह फर्स्वाण ने मौका मुआयना किया।
लमचूला में पोल टूटा
बागेश्वर। बुधवार की सुबह बारिश के बीच लमचूला में 11 केवीए की लाइन से जुड़ा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इधर, कठायतबाड़ा में मंगलवार रात दस बजे से बिजली गुुल रही।
विज्ञापन
जिले में 10 मोटर मार्ग बंद
बागेश्वर। भूूस्खलन और मलबा आने से जिले के 10 मोटर मार्ग बंद हैं। इनमें तीन मुख्य मार्गों के साथ ही सात ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। सड़क अभी तक नहीं खुल पाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ने लगी है। बुधवार को जिले में सात मोटर मार्गो के साथ ही एक मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और एक हल्का वाहन मोटर मार्ग बंद रहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने के काम में जुटी हैं। कई स्थानों पर सड़क कई मीटर बह चुकी है। भारी मलबा, बोल्डर आने से काम प्रभावित हो रहा है।
जिले में बंद मोटर मार्ग
कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग, भयू-गुलेरा, भानी-हरसिंग्याबगड़, कपकोट-दूणी-सुकुंडा, सौंग-खलीधार, धरमघर-मझखेत, शामा-लीती-गोगिना, मुनार बैंड-सूपी, जखेड़ा-इमचूला, सिमगाड़ी मोटर मार्ग।
जिले में हुई बारिश
बागेश्वर- 2.50 एमएम
कपकोट- 25 एमएम
गरुड़- 5.50 एमएम
..
बारिश से कई गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए
गरुड़(बागेश्वर)। लाहुरघाटी में मंगलवार की रात हुई बारिश से कई गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से लाहुर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लाहुरघाटी में मंगलवार की रात एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जखेड़ा, नैकाना, सुराग, दाड़िमखेत, भगदानू, गनीगांव आदि गांवों में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश से जखेड़ा गांवा निवासी कृष्णानंद का मकान के आगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई । जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, नैकाना की प्रेमा परिहार, लमचूला के मदन सिंह ने राजस्व पुलिस से क्षति का आंकलन करने की मांग की है।