फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   aniversary

परिषद का 87वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया

Sat, 18 Jul 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Sat, 18 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 87वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में कृषि विज्ञानियों ने परिषद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विज्ञान केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में विभिन्न किस्म के चारा और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में केंद्र समन्वयक डा. विजय अविनाशीलिंगम ने कहा कि विज्ञान के बढ़ते कदमों से आज खास तौर पर कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में खासी प्रगति हो रही है। किसानों से उन्नतशील बीज बोने और अच्छी नस्ल के पशुओं का पालन करके दुग्ध क्रांति लाने में मददगार बनने की अपील की।
विज्ञापन


डा.एनके सिंह ने शोध, शिक्षा और प्रसार का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों के लिए चलाए जा रहे मोबाइल संदेश के बारे में भी जानकारी दी। हरीश चंद्र जोशी ने राज्य मे कार्य कर रहे परिषद के अन्य संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबंधक एमपी सिंह ने परिषद के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्र परिसर में विभिन्न किस्म के फलदार पौधों चारा घास नैपियर का रोपण किया गया। वहां प्रगतिशील किसानों में सुंदर सिंह, निधि भारती, जानकी मेहता, हयात सिंह रौतेला, हरीश जोशी, हरीश पांडे और करम सिंह समेत अनेक किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed