{"_id":"59a454e74f1c1b89018b45b8","slug":"angered-by-the-neglected-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा से नाराज सचिवों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा से नाराज सचिवों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में नारेबाजी करते साधन सहकारी समिति के सचिव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवां वेतनमान दिए जाने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। आंदोलन के बावजूद अभी तक मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज सहकारी सचिवों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
सोमवार को विकास भवन परिसर में आयोजित धरना स्थल पर आंदोलनकारी साधन सहकारी सचिवों ने सरकार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, अंबा दत्त, अनिल मेहता, प्रकाश जोशी, वीरेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, सुरेश साही, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन