फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anger: The name of the division Kapkot operated Bageshwar

गुस्सा ः कपकोट के नाम का डिवीजन बागेश्वर से संचालित

Sat, 26 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (कपकोट) बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, (कपकोट) बागेश्वर। Updated Sat, 26 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

शासन ने नौ महीने पहले यहां सिंचाई विभाग का खंडीय कार्यालय खोलने का शासनादेश जारी किया था, लेकिन इसकी स्थापना आज तक नहीं हो सकी है। खंडीय कार्यालय का संचालन जिला मुख्यालय से किया जा रहा है। डिवीजन की स्थापना नहीं होने से क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डिवीजन की स्थापना शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू होने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि शासन ने क्षेत्र में नहरों की संख्या और दैवी आपदा के कार्यों को देखते हुुए गत वर्ष जुलाई में यहां सिंचाई विभाग का खंडीय कार्यालय स्वीकृत किया था। लोगों को आशा थी कि खंडीय कार्यालय खुलने से क्षेत्र की नहरों का विकास के अलावा दैवी आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और रोकथाम के कामों में तेजी आएगी, लेकिन खंडीय कार्यालय की स्थापना आज तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र के नाम से मंजूर खंडीय कार्यालय जिला मुख्यालय से संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को कुछ खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के लोग जिला मुख्यालय तक जा भी नहीं पाते। ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने बताया पिछली बीडीसी बैठक में खंडीय कार्यालय को शीघ्र यहां स्थापित करने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन विभाग पर इसका आज तक कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, जन चेतना मंच के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद गोरिला, मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल समेत कई अन्य लोगों ने शासन-प्रशासन से नव सृजित सिंचाई खंड की स्थापना शीघ्र करने की मांग की है। उ


न्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। उधर बागेश्वर डिवीजन के साथ ही नव सृजित डिवीजन का अतिरिक्त काम देख रहे ईई प्रेम बल्लभ कर्नाटक ने कहा नव सृजित डिवीजन कार्यालय स्टाफ नहीं होने के कारण कपकोट में डिवीजन का संचालन नहीं हो पा रहा है। एक डिवीजन में एई, जेई, कार्यालय स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों समेत कम से कम 20 लोगों का स्टाफ होता है। बागेश्वर डिवीजन में पहले से ही कार्यालय स्टाफ की कमी है। इसके बावजूद दोनों डिवीजनों का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed