फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Anger over inflation is not calming

शांत नहीं हो रहा महंगाई को लेकर गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Anger over inflation is not calming
भराड़ी बाजार में महंगाई के विरोध में केंद्र का पुतला जलाते युवा कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। भराड़ी में यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में भराड़ी में कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर है। इतिहास में पहली बार पेट्रोल और डीजल के दाम इतने बढ़े हैं। रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार महंगाई रोकने में विफल हो चुकी है। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। सरकार जनता की परेशानियों का संज्ञान लेना ही नहीं चाह रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्ष करती रहेगी। युवा कांग्रेस ने भराड़ी पार्टी कार्यालय में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। कार्यकारिणी में कुलदीप वर्मा को ब्लॉक महासचिव, देव बड़ती और बलवंत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। कवींद्र कोरंगा को महासचिव, विपिन तिवारी को सचिव, पूरन राम को सोशल मीडिया संयोजक और पान सिंह दानू को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मोहन कोरंगा, भरत कोरंगा, प्रकाश कांडपाल, नंदन गढ़िया, प्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed