{"_id":"76138dcee2f291c94f3b26c7a9df9d5b","slug":"angad-ravana-interacted-staged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगद-रावण संवाद किया मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगद-रावण संवाद किया मंचन
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार शाम कांडा की रामलीला में सूपर्णखा की नाक काटने, कपकोट में लक्ष्मण शक्ति और अंगद-रावण संवाद के दृश्यों का मंचन किया गया। दोनों स्थलों पर रामलीला देखने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है। कांडा की रामलीला में सीता का वन कन्याओं और अनुसूइया से भेंट, पंचवटी में लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, सूपर्णखा का रावण दरबार पहुंचने, रावण-मारिच संवाद, सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध, सीता की खोज में राम विलाप और जटायु रावण संवाद के दृश्य दिखाए गए। उधर, कपकोट की रामलीला में अंगद का लंका में प्रवेश, अंगद-रावण संवाद, राक्षसी सेना के अंगद का पांव हिलाने में विफल रहने, रावण द्वारा अंगद का पांव हिलाने के लिए झुकने, राम की सेना के लंका में प्रवेश आदि का मंचन किया गया। हास्य कलाकार लक्ष्मण ऐठानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति पेशकर सभी को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन जोशी ने किया। यहां त्रिलोक सिंह कपकोटी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल और आनंद बल्लभ पांडे आदि थे।
विज्ञापन